ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कर्नाटक पुलिस को बीमार विधायक से मिलने की इजाजत मिली

मुंबईः मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल से मिलने की कर्नाटक पुलिस को शुव्रवार को इजाजत दी जो यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी राज्य के पुलिस अधिकारियों ने पाटिल का बयान दर्ज किया। यह कदम उन खबरों के बीच उठाया गया कि पाटिल ने कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश को पत्र लिख कर इस बात से इनकार किया कि उन्हें भाजपा ने अगवा किया है।

सूत्रों ने बताया कि पाटिल ने रमेश को ईमेल कर कहा, ‘मैं कुछ निजी काम से चेन्नई गया था और वहां मुङो सीने में दर्द हुआ इसलिए मैं एक अस्पताल गया और चिकित्सीय सलाह पर मैं मुंबई आया और यहां भर्ती हुआ।’ बेलगाम जिले के कागवाड़ से विधायक पाटिल को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी जो बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दक्षिणी मुंबई के सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने विधायक को सुरक्षा मुहैया कराई है और उनका बयान दर्ज किया गया।’ दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में सरकार गिराने के प्रयासों के तहत पाटिल को ‘अगवा’ कर लिया गया।

कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा था कि वह यह दिखाने के लिए दस्तावेज पेश करेंगे कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान मौजूद रहने से बचने के लिए पाटिल को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए शुव्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया था। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और जर्द एसी के 15 बागी विधायक मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button