ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

सरकार के ढाई साल पूरे होने पर विफलताओं को उजागर करेगी भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अब भाजपा आक्रामक होने जा रही है। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में सरकार की विफलता को उजागर करने पर मंथन किया गया। सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने वाली है। इस आंदोलन में भाजपा राज्य सरकार की विफलताओं और असफलताओं को उजागर करने की तैयारी में है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि कार्ययोजना की दृष्टि से बैठक रखी गई थी। प्रदेशभर के बहुत लोगों के साथ बैठक हुई। आने वाले 17 जून को राज्य सरकार के ढाई साल पूरे हो रहे हैं। इस ढाई साल की अवधि में राज्य सरकार की कितनी असफलताएं हैं। उस असफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही विधायकों के साथ उनकी बैठक भी होनी शुरू हो गई है। कहीं न कहीं सरकार की जो खबरें चल रही है, वह बताती हैं कि आपस में तालमेल नहीं है।

भाजपा राज्य सरकार की विफलता को उजागर करेगी। छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से सरकार आई है, उसी तरह सरकार की विदाई भी तय है। प्रदेश कार्यालय में हुए बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button