ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
देश

अब माफिया अशरफ के करीबियाें की संपत्ति होगी सीज, पूर्व विधायक की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थमा तो एक बार फिर माफिया और अपराधी पुलिस की नजर टेढ़ी होने लगी है। प्रयागराज पुलिस ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई फिर तेज कर दी है। धूमनगंज पुलिस ने पूर्व विधायक अतीक अहमद के छोटे भाई माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पांच बीघा एक बिस्वा जमीन कुर्क कर दी। इसकी करीब 25 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसके बाद अब माफिया व पूर्व विधायक के अन्य करीबियों की अचल संपत्ति को सीज करने की तैयारी की जा रही है।

प्रयागराज का माफिया अशरफ बरेली जेल में बंद है

खुल्दाबाद में चकिया मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक अशरफ इस वक्त बरेली जेल में बंद है। उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी कसारी-मसारी स्थित 12 आवासीय भूखंडों को चिह्नित कर कुर्की के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश मिलने के बाद इसे सीज करने की कार्रवाई कोरोना के चलते रुक गई थी। यह कार्रवाई शुरू की गई।

लोगों को आगाह किया गया

जमीन कुर्क करने की कार्रवाई करते हुए वहां बोर्ड लगवाया गया। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को जमीन के कुर्क होने की जानकारी देते हुए आगाह किया गया कि कोई भी इसे न खरीदेगा और न ही छेड़छाड़ करेगा।

एसपी सिटी ने यह कहा

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अशरफ ने अवैध तरीके से करीब 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अर्जित की थी। इससे पहले अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक की अचल संपत्ति को कुर्क किए जाने के साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Back to top button