ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

देश में एक लाख से ज्‍यादा हेल्थ वालंटियर तैयार करने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा

नई दिल्‍ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने रविवार को पार्टी महासचिवों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक की। इस बैठक के बाद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ‘सेवा ही संगठन’ की विस्तृत रिपोर्ट अध्यक्ष जी के सामने रखी गई। अब दूसरी लहर कम हो गई है तो पार्टी ने तय किया है कि देश में एक लाख से ज्‍यादा पार्टी हेल्थ वालंटियर तैयार करने के अभियान को चलाएगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को भाजपा के मोर्चा प्रमुखों के साथ बैठक की थी। यह शिष्टाचार मुलाकात करीब चार घंटे तक चली। इस बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद थे। भाजपा के मोर्चा अध्यक्षों द्वारा लॉकडाउन के दौरान उन्हें दिए गए कार्य की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी के आवास पर यह बैठक हुई।

मोर्चा प्रमुखों ने शनिवार को जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मोर्चा प्रमुखों की बैठक अनौपचारिक थी। बैठक में पीएम मोदी ने मौजूद सभी लोगों से उनके और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री ने मोर्चा अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में भी पूछा।

सूत्रों की मानें तो बैठक में विधानसभा चुनावों के नतीजों की समीक्षा भी की गई। साथ ही आगामी चुनावों के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई। बैठक में भाजपा नेताओं से कहा गया कि वे सरकार और पार्टी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। इस बैठक को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सनद रहे भाजपा नेतृत्व ने संगठन महासचिव के जरिए पहले भी चुनावी राज्यों का फीडबैक लिया था।

Related Articles

Back to top button