Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

बलविंदर सिंह बोले- करतारपुर के विधायक बलकार सिंह के कहने पर दर्ज हो रहे झूठे पर्चे

जालंधर: धरना लगाकर नारेबाजी करते बसपा नेता और कार्यकर्तापंजाब के जालंधर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी देहात ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह धरना करतारपुर से पार्टी के प्रत्याशी रहे बलविंद्र सिंह के नेतृत्व में लगाया था।बसपा नेताओं का आरोप था कि पुलिस कानून के अनुसार अपना काम नहीं कर रही है बल्कि सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारों पर चल रही है।बसपा के नेताओं ने कहा कि जालंधर देहात में आप नेताओं के कहने पर बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के खिलाफ पर्चे दर्ज हो रहे हैं। धरने में बैठे बसपा नेता बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि करतारपुर के मन्नण गांव में बसपा नेताओं के साथ सत्ताधारी दल आप के नेताओं ने गुंडागर्दी की।उसकी शिकायत उन्होंने करतारपुर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। जबकि करतारपुर के आप विधायक बलकार सिंह के कहने पर बसपा के नेताओं पर झूठा ही केस दर्ज कर दिया गया।धरनाकारियों की बात सुनने पहुंचे एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहियाउन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ करतारपुर में ही नहीं है बल्कि आदमपुर और फिल्लौर में भी यही हालात हैं। बलविंदर ने कहा कि फिल्लौर में बसपा नेता पर सुपारी देकर हमला करवाया गया। हमलावर मोबाइल भी छोन कर ले गए। पुलिस ने जब हमला करने वाले आरोपियों को को पकड़ा तो स्नैचिंग की धारा ही हटा दी और केस को कमजोर करके चालान कोर्ट में पेश कर दिया गया।बसपा नेताओं से बातचीत करते एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहियाबलविंदर ने कहा कि इसी तरह से आदमपुर के तहत आते अलावलपुर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक दबाब में केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पूरी तरह से सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रही है। जिस तरीके से पुलिस काम कर रही है उससे अब लोगों का पुलिस और कानून व्यवस्था से भरोसा भी उठना शुरू हो गया है।बसपा नेता ने आरोप लगाया कि करतारपुर में हालात यह है कि पुलिस कोई भी सीधा मामला दर्ज नहीं करती है। थाने से पहले शिकायत रेफर होकर विधायक बलकार सिंह के पास जाती है। उसके बाद जिसे वह ओके करते हैं उसी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करती है।बलविंदर ने आरोप लगाया कि विधायक बलकार सिंह के कहने पर पुलिस झूठे केस दर्ज कर रही है। धरने में मौके पर आए पुलिस अधिकारियों एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहिया और डीएसपी सुरेंद्रपाल धोगड़ी ने कहा कि यदि बसपा के नेताओं को कोई दिक्कत परेशानी है तो उसे दूर किया जाएगा।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें