ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

एंटीगुआ पुलिस ने मेहुल चोकसी के अपहरण की जांच शुरू कर दी है: पीएम गैस्टन ब्राउन

नई दिल्ली। एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बताया कि रॉयल पुलिस फोर्स ने फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को उसके वकीलों की शिकायत पर पड़ोसी डोमिनिका में कथित तौर पर अगवा करने की जांच शुरू कर दी है। ब्राउन ने कहा कि चोकसी के वकीलों ने एक शिकायत में पुलिस आयुक्त को कथित अपहरण में शामिल लोगों के नाम दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चोकसी के वकीलों की तरफ से किया गया दवा अगर सही है तो यह बेहद गंभीर मामला है। ब्राउन ने कहा कि पुलिस शिकायत को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, ‘चोकसी ने एंटीगुआ और बारबूडा की रॉयल पुलिस फोर्स में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से औपचारिक दावा किया कि उन्हें एंटीगुआ से अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था। पुलिस इस दावे को गंभीरता से ले रही है और वर्तमान में अपहरण की जांच कर रही है।

एसोसिएट्स टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट ने डोमिनिका के विपक्षी नेता लेनोक्स लिंटन के दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि चोकसी को 23 मई को रात 10 बजे के आसपास अर्ने से नाव के जरिए डोमिनिका लाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा शुल्क दस्तावेज के अनुसार, नाव 23 मई को सुबह 10 बजे एंटीगुआ से रवाना हुई थी, जबकि चोकसी के घरेलू कर्मचारियों ने कहा था कि वह शाम 5 बजे तक अपने आवास में था, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि चोकसी ने नाव से यात्रा नहीं की थी, जिसका दावा लिंटन कर रहे हैं।

मेहुल चोकसी फिलहाल डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से कहा गया है कि चोकसी के वकीलों द्वारा बताई गई नाखून की चोट पुरानी है, जबकि अन्य घाव मामूली धक्का के कारण हो सकते हैं। चोकसी 23 मई को एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा है। चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया था कि भारतीय दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंटीगुआ के जॉली हार्बर से अपहरण कर एक नाव के जरिए डोमिनिका ले आए।

जनवरी 2018 में पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने से पहले चोकसी और भतीजा नीरव मोदी भारत से भाग गए थे। नीरव मोदी यूरोप भाग गया था और बाद में उसे लंदन में पकड़ लिया गया जहां वह भारत को प्रत्यर्पण संबंधी मुकदमे का सामना कर रहा है। चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबूडा की नागरिकता ले ली थी और दिल्ली से भागने के बाद वह वहीं रह रहा था।

Related Articles

Back to top button