ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

केजरीवाल बोले- संक्रमण से बचना है, अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार करने की सोमवार को अपील की। केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा कि  आज से दिल्ली में कई गतिविधियाँ फिर से शुरू हो रही हैं। पर कोरोना से बचाव के सभी एहतियात पूरी तरह से बरतें – मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहें, बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी।’’मुख्यमंत्री ने कहा,  कि कोरोना संक्रमण से बच कर भी रहना है और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर भी लाना है।’’

आज दिल्ली में मॉल, बाजार और मार्केट कॉम्प्लेक्स सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक सम-विषम आधार पर खुलेंगे। सोमवार से दिल्ली मेट्रो का परिचालन भी बहाल हो गया। मेट्रो की सेवा करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में उसकी क्षमता के 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button