ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

श्री अमरनाथ यात्रा:इस साल भी लाइव आरती में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन,कोरोना के चलते लिया फैसला

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी श्री अमरनाथ यात्रा नहीं होगी। इस साल भी छड़ी मुबारक यात्रा के साथ सिर्फ पारंपरिक रूप से पूजा ही की जाएगी। साथ ही भक्त घर बैठे आरती को लाइव देख सकेंगे और बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यह निर्णय श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने लिया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इस साल हैलिकॉप्टर के जरिए यात्रा कराने का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया गया है। इस साल भी सिर्फ छड़ी मुबारक यात्रा निकलेगी और ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा होगी।

वहीं इससे पहले अप्रैल में ही श्री अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए होने वाली वार्षिक यात्रा के लिए पंजीकरण को covid-19 के हालात की वजह से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। बालटाल और चंदनवाड़ी मार्गों से होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण क्रमश 1 अप्रैल और 15 अप्रैल से शुरू हुए थे। 56 दिन की यह यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से 28 जून से शुरू होनी थी और इसका समापन 22 अगस्त को होना था।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एस.ए.एस.बी.) ने अप्रैल में जानकारी दी थी कि देश में कोविड के कारण बने हालात के मद्देनजर तथा सभी एहतियाती उपायों की आवश्यकता को देखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन को अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है।

Related Articles

Back to top button