ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
खेल

WTC के फाइनल में कैसे संघर्ष कर सकते हैं विराट कोहली, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कारण

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और कोच ग्लेन टर्नर ने आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया है। टर्नर ने कहा है कि साउथैंप्टन में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले आगामी व‌र्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में अगर पिच और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों और स्विंग के पक्ष में रहती हैं, तो भारतीय कप्तान विराट कोहली को संघर्ष करना पड़ सकता है।

टर्नर ने कहा, “मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगाना चाहता कि परिस्थितियों को लेकर कोहली सतर्क हैं या नहीं, लेकिन अगर पिच और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों और स्विंग के पक्ष में रहती हैं, तो उन्हें अन्य बल्लेबाजों की ही तरह संघर्ष करना पड़ सकता है। जैसा कि न्यूजीलैंड में हुआ था। एक बार फिर से मैदान पर परिस्थितियां अहम होने वाली हैं। मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि घरेलू परिस्थितियां, जहां बल्लेबाज सीखते हैं, एक खिलाड़ी की तकनीक और कौशल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “हालांकि, ऐसा लगता है कि हाल के दिनों में भारत में पिचें सीम गेंदबाजी को मदद कर रही हैं, फिर भी उनकी तुलना न्यूजीलैंड की स्थितियों से नहीं की जा सकती है। जब भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब भी परिस्थितियां अहम रही थीं।” आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथैंप्टन के एजियास बाउल में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई है।

आपको बता दें, भारत ने पिछली बार जब 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था उसे दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज में कोहली भी बल्ले से संघर्ष करते हुए दिखे थे। उन्होंने चार पारियों में केवल 38 रन ही बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत से चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button