ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

कंगना रनोट ने खुद को बताया ‘हॉट संघी’, बोल्ड फोटो शेयर कर हेटर्स को दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। अपने पर्सनल लाइफ से लेकर देश में घट रही रही घटनाओं पर अपना रिएक्शन देती हैं। फिलहाल तो कंगना ने अपनी लेटेस्ट फोटो और उसके कैप्शन से सबको चौंका दिया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुद को हॉट संघी बताया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें संघ से जुड़े लोगों के लिए आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।

कंगना ने खुद को बताया हॉट संघी

कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है, लिब्रूस: संघी महिलाएं हॉट नहीं होतीं। मैं: जरा मेरी बीयर (सिंबल) पकड़ो। इसके बाद कंगना ने अपनी एक और तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, हॉट संघी। कंगना ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर एक वायरल ऑडियो क्लिप के बाद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑडियो में संघी लोगों के लिए आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। इसमें एक महिला को ये भी कहते सुना जा सकता है कि संघी ‘हॉट’ नहीं होते।

इस साल टैक्स ना भर पाने का मलाल

इससे पहले कंगना टैक्स ना भर पाने के कारण सुर्खियों में आईं थीं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में खुद को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली एक्ट्रेस बताया था साथ ही कहा कि काम न होने की वजह से बीते साल वह अपना आधा टैक्स नहीं दे पाई हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि पेंडिंग टैक्स पर उन्हें इंट्रेस्ट देना पड़ रहा है पर वह सरकार के इस कदम का स्वागत करती हैं। कंगना ने यह भी लिखा था कि बुरा वक्त है और हमें एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए।

बता दें कि पिछले दिनों कंगना ट्रोल के निशाने पर तब आ गईं जब उन्होंने एक्ट्रेस यामी गौतम की वेडिंग फोटोज पर कमेंट किया था। कंगना ने विक्रांत मेसी के कमेंट पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो उनके फैन्स को पसंद नहीं आया।

Related Articles

Back to top button