Breaking
शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती ... दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर राहुल गांधी को ‘साहिबजादे’ कहने से पहले सोचें PM… शरद पवार ने किया पलटवार मुख्तार, अतीक और शहाबुद्दीन… वोट की अपील करते हुए ये क्या कह गए सपा उम्मीदवार बर्क, FIR दर्ज चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछे 5 बड़े सवाल खुशखबरी! जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रचने जा रही इतिहास ये होगी टीम इंडिया की बेस्ट Playing XI, इन खिलाड़ियों का एक भी मैच खेलना मुश्किल

जबलपुर आर्डनेंस फैक्ट्री में आग से झुलसे गंभीर नंद किशोर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाने की तैयारी

जबलपुर। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के एफ-6 फिलिंग सेक्शन में हुए अग्नि-हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नंद किशोर सोनी को एयर एम्बुलेंस से मुंबई भेजा जा रहा है। मुंबई की नेशनल बर्न यूनिट में उनका इलाज कराया जाएगा। नंदकिशोर के अलावा शेष सभी का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।ओएफके प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि नंद किशोर का शुक्रवार की दोपहर दो बजे एयर लिफ्ट कर मुबई ले जाया जाएगा। उनके लिए निर्माणी प्रबंधन ने दिल्ली से एयर एम्बुलेंस बुलवाई है। फैक्ट्री के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आहत कर्मचारियों के इलाज के लिए जो भी जरूरी होगा किया जाएगा। मामले की जांच के लिए बोर्ड आफ इंक्वारी का भी गठन किया जा चुका है। गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर ओएफके के एफ-6 सेक्शन में बारूद का मिश्रण बनाते समय हादसा हो गया था। इस हादसे के चलते अचानक बारूद में आग लग गई, जिसकी वजह से वहां मौजूद नंद किशोर सोनी, श्याम देव राजभर, करन आर्या, अंकित तिवारी, विजय कुमार और कालू राम मीणा आग में झुलस गए थे।
दूसरे संस्थान से मंगाई एम्बुलेंस
एक एंबुलेंस फिलिंग फायर स्टेशन में हमेशा खड़ी रहने का प्रावधान है, किंतु श्रमिक नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण वहां एंबुलेंस नहीं रहती। इसी के चलते गुरुवार को भी दुर्घटना होने पर एंबुलेंस आने में देरी हुई एवं दूसरी निर्माणियों से एंबुलेंस मंगाना पड़ी।
श्रमिक संगठनों के आरोप
निर्माणी में सुरक्षा नियमों की सरेआम अवहेलना की जा रही है नकली प्लांट व मशीनरी खरीदी गई है एवं पुराने मशीनों व प्लांटों में काम होता है। आईएनडीडब्ल्यूएफ उपाध्यक्ष अरूण दुबेका कहना है कि यहां अधिकारी- अनुभवी व योग्य की जगह सेटिंग के आधार पर पदस्थ किए जाते रहे हैं। फायर आफिसर एक ऐसे नान टेक्निकल जेडब्ल्यू को बनाया गया है, जिसे फायर के बारे में कुछ पता नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी प्रशासन के बारे में नहीं जानते। नान फिलिंग के नए कर्मचारियों को फिलिंग-सेक्शन में पदस्थ किया जाता है और उनसे जबरन काम कराया जाता है। उन्हें रिस्क अलाउंस भी नहीं दिया जाता। ऐसी तमाम अनियमितताओं की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा चुकी हैं, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
कर्मचारियों का चल रहा है उपचार
घायल कर्मचारियों का उपचार चल रहा है। इस मामले में बोर्ड आफ इंक्वारी का गठन कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर को मुंबई ले जाने की तैयारी है।
-दिनेश कुमार, डीजीएम-ओएफके

शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये     |     अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती वोट     |     दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव     |     लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार     |     झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर     |     राहुल गांधी को ‘साहिबजादे’ कहने से पहले सोचें PM… शरद पवार ने किया पलटवार     |     मुख्तार, अतीक और शहाबुद्दीन… वोट की अपील करते हुए ये क्या कह गए सपा उम्मीदवार बर्क, FIR दर्ज     |     चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछे 5 बड़े सवाल     |     खुशखबरी! जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रचने जा रही इतिहास     |     ये होगी टीम इंडिया की बेस्ट Playing XI, इन खिलाड़ियों का एक भी मैच खेलना मुश्किल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें