ब्रेकिंग
उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म...
मनोरंजन

फैमिली संग देखिए प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेशन, हाई हील्स गाने पर लगाई हॉटनेस की आग

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी हॉटनेस से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें कि प्रियंका ने ये सेलिब्रेशन मियामी में फैमिली के साथ एन्जॉय किया। इस पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी थीं।

बताते चलें कि इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस पार्टी से प्रियंका का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने जिस गाने पर डांस किया है उसके लिरिक्स हैं ‘हाई हील्स रेड ड्रेस’, गाने को मैच करते हुए प्रियंका ने रेड शिमरी ड्रेस और हाई हील्स पहने हैं। इस वीडियो में प्रियंका फनी अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके पति निक जोनस ने लिखा, ‘बर्थडे गर्ल इन रेड

बता दें कि प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। निक जोनस ने प्रियंका की पिंक साड़ी में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया, जबकि उनकी सास ने भी प्रियंका की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा है ‘आई लव यू दिल’, सोफी टर्नर, जो जोनस, डेनिएल जोनस ने भी प्रियंका को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका को विश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button