ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

झमाझम बारिश के राजधानी के कई क्षेत्र हुए जलमग्न, आज भी भारी बारिश के आसार

रायपुर। समय से चार दिन पहले ही मानसून पहुंचने के साथ ही बुधवार रात राजधानी रायपुर में हुई झमाझम बारिश की वजह से कई क्षेत्र जलमग्न हो गए। देर रात से लेकर अल सुबह तक बारिश होते रही। करीब पांच घंटे तक चली बारिश ने ही शहर के नालियों की साफ सफाई की व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खोल दी है। विशेषकर जलविहार कॉलोनी, मदर टेरेसा वार्ड, टाटीबंध क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित गढ्डों में ही सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया।

इनके साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति आ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भी राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में विशेष रूप से जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, बलोदाबाजार, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर व महासमुंद में मध्यम से बारी बारिश हो सकती है।

साथ ही गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा जिले में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। बुधवार रात को हुई बारिश की वजह से गुरुवार को मौसम खुशनुमा रहा और लोगों को पिछले कई दिनों की गर्मी व उमस से राहत मिली। राजधानी रायपुर के अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आई और गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। बेमेतरा में 16सेमी,महासमुंद में 12 सेमी,गुरुर में 11 सेमी,धमतरी में 10 सेमी, सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मानसून अपने पूरे शबाब पर है और आने वाले चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के ही संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button