ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

झूमकर बरसे बदरा, खुशनुमा रहा मौसम

राजनांदगांव। मानसून का छत्तीसगढ़ में आगमन हो गया है। गुरुवार को पहट में जिले में भी करीब ढाई घंटे मानसूनी बारिश हुई। खूब तपाने वाले जेठ के महीने में सुबह झड़ी जैसा नजारा रहा और 33.6 मिमी बारिस हुई। हालांकि दोपहर तक बौछारें पड़ती रहीं। दिनभर आसमान में बादलों का बसेरा रहने से मौसम खुशनुमा रहा। पहली ही बारिश से गर्मी भी फुर्र हो गई। अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की ई।

मौसम का मिजाज तो बुधवार से ही बदला हुआ था। देर रात तक आसमान गरज-चमक रहा था, लेकिन वह इतने में ही शांत रहा। गुरुवार को तड़के मौसम का मिजाज फिर बदला व जोरदार बरसने लगा। तेज बारिश के चलते शहर के निचले हिस्सों में कुछ जगह पर जल भराव भी रहा, लेकिन बाद में स्तथित सामान्य भी हो गई।

बारिश व बदली का सीधा असर बेचैन करने वाली गर्मी पर पड़ा। अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री नीचे जा पहुंचा। बुधवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद गुरुवार को यह 27.9 पर आ गया। यह सामान्य से नौ डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने की संभावना जताई है।

सबके लिए राहत वाली रही बारिश

किसानों के साथ गर्मी से बेहाल आम लोग भी मानसून की सक्रियता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार तड़के से सुबह तक लगी झड़ी राहत लेकर आई। दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी से काफी राहत मिली। उधर पहले ही खेतों को संवारकर बुवाई की तैयारी में लगे किसानों ने भी मानसून के शुरुआत में ही जोरदार बारिश होने से राहत की सांस ली। इसी के साथ अब खेतों में रौनक भी तेज होने की उम्मीद की जा रही है।

ऐसा रहा मौसम का हाल

-अधिकतम अंतर

27.9 -9

-न्यूनतम अंतर

21.0 -3

-वर्षा 33.6

Related Articles

Back to top button