ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

नौकरी दिलाने के नाम पर गब्बर ने ठगा दो लाख, धोखाधड़ी का केस दर्ज

रायपुर। एक ड्राइवर के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी की इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि गब्बर ने अंजाम दिया है। यह सुनकर आप जरूर चौंक जाएंगे लेकिन यह सच है। लेकिन यह आरोपित शोले फिल्म का गब्बर सिंह नहीं बल्कि सिद्धार्थ बंगानी है, जिसने अपने फेसबुक अकाउंट में अपना नाम (गब्बर) रखा हुआ है।

गोबरा नवापारा थाना पुलिस के मुताबिक वार्ड क्रमांक 14, बंगानी हार्डवेयर देना बैक गोवरा नवापारा निवासी आरोपित सिद्धार्थ बंगानी उर्फ गब्बर पिता रमेश ने ग्राम कुर्रा निवासी सालिक राम साहू(33) को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कुरूद में नौकरी लगाने के नाम पर जून 2019 में किश्तों में कुल दो लाख रूपए ठग लिए। लेकिन जब दो साल तक बेटे की नौकरी नहीं लगावाई तब थाने में शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी अजय यादव से मिलकर शिकायत की। पुलिस कप्तान के निर्देश पर गुरूवार को आरोपित सिद्धार्थ बंगानी उर्फ गब्बर के खिलाफ गोबरा नवापारा पुलिस थाने में चार सौ बीसी का अपराध दर्ज कर लिया गया। फिलहाल वह फरार है

राजनीतिक पहुंच दिखाकर दी धमकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपित सिद्धार्थ बंगानी ने सालिक राम साहू को डाटा एंट्री आपरेटर कुरूद में नौकरी लगाने की गारंटी देकर दो लाख रुपए ले लिए और कहा था कि यदि 15 दिन के अंदर ज्वानिंग या ज्वानिंग लेटर प्राप्त नहीं होगा, तो वह पूरा पैसा वापस कर देगा। पहली किस्त एक लाख 50 हजार रुपए की 27 जून 2019 को ली। इसके बाद कहा कि सालिक भाई आपका पूरे पैसे मैंने आज साहब के पास जमा कर दिए हैं। फिर 28 जून 2019 को पुनः सालिक से कहा कि एक अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है, जिसके कारण आपको 30 हजार रुपए और देने होंगे।

झांसे में आकर सालिक ने पुनः 30 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो आरोपित सिद्धार्थ बंगानी ने धमकाते हुए कहा कि वह भाजपा की राजनीति से जुडा हुआ है। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल समेत अन्य से उसके अच्छे संबंध हैं और बड़े पापा, चाचा व पापा मुख्य रूप से इस काम में उसके साझेदार हैं।

साथ ही जिस व्यक्ति को नौकरी की आवश्यकता है या किसी पद के लिए योग्यता रखते है वे पैसा लेकर नौकरी लगवाते है, जिसमें से उन्हें दस से तीस फीसद कमीशन मिलता है। इसके बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो गब्बर उर्फ सिद्धार्थ बंगानी ने सालिक राम को उठवा दूंगा और मार दूंगा की धमकी देने लगा। इसके बाद पुनः झांसे में लेकर बीस हजार रूपए राजिम की मीनल शर्मा के पीएनबी खाते में जमा करवाए।

पूर्व मुख्यमंत्री समेत भाजपा कई नेताओं के साथ आरोपित की तस्वीरें

आरोपित सिद्धार्थ उर्फ गब्बर की भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड हैं। वह इन नेताओं की तस्वीरें दिखाकर सालिक राम को लगातार धमकाता आ रहा था। पुलिस को शक है कि वह अन्य बेरोजगारों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठग चुका है। इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित समझौता करने की कोशिश में जुट गया है।

Related Articles

Back to top button