ब्रेकिंग
Samastipur Murder Case: बिहार के समस्तीपुर में स्वर्ण व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दलसिंहसर... UP Voter List Controversy: सुल्तानपुर में वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश बेनकाब, फर्जी फॉर्म और ला... Maharashtra Crime News: गोंदिया में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब, शरीर पर पैकेट बांधकर घूम रहे... Jordan Church Attack Retaliation: चर्च पर हुए खूनी हमले के जवाब में जॉर्डन एयरफोर्स की सीरिया में एय... Arunachal Pradesh Violence: पासीघाट में बांध विरोधी प्रदर्शन के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात, 26 लोग गि... कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बाइक टैक्सी मामले के लिए नियुक्त किए एसजी तुषार मेहता Samastipur Murder Case: बिहार के समस्तीपुर में आभूषण कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दलसिंहसरा... Yogi Cabinet Meeting Decisions: यूपी के 10 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी कैबिने... Udta Teer Earning Report: सिनेमाघरों में धीमी हुई 'उड़ता तीर' की रफ्तार, जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफ... Microsoft VEO Program: माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम, भारत ...
देश

शिवसेना के महिला स्वास्थ्य शिविर में एक्सपर्ट्स से लिया निशुल्क परामर्श

रायपुर। शिवसेना ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और महिलाओं के निशुल्क उपचार और परमार्श के लिए महिला स्वास्थ्य शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया। यह शिविर राजधानी के खमतराई स्थित जेठानी अस्पताल में आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस शिविर में आकर स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां लीं और उपचार के लिए अपना नाम भी रजिस्टर करवाया।

शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार महिला सेना के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। महिला सेना नेत्री ज्योति सिंह ने बताया कि शिविर में महिलाओं ने विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श लिया और बिमारियों से बचाव के लिए जानकारियां लीं। कोरोना काल में लोग मामूली बीमारियां होने पर खुद ही मेडिकल स्टोर से जाकर दवा ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए वे हॉस्पिटल में जाने से परहेज कर रहे हैं।

इसके अलावा कुछ लोग आर्थिक तंगी के कारण भी डॉक्टर को दिखाने नहीं जा पा रहे थेे। इसे देखते हुए शिवसेना की तरफ से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञों ने इस शिविर में अपना अमूल्य समय देकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए शिवसेना के साथ अपना हाथ बढ़ाया और शिवी में आई सभी महिलाओं से वार्तालाप किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय सिंह परिहार, मधुकर पांडेय, रेशम जांगड़े, सुनील कुकरेजा, शशांक देशमुख(सन्नी), ज्योति सिंह, कोमल तिवारी, शोना साहू, निधि सिंह, माधवी महानंद, विक्की निर्मलकर, संजय सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button