ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

विवाद में पति ने पत्नी का हथौड़ी से फोड़ा सिर

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का सिर पर हथौड़ी से वार कर फोड़ दिया, जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ एक बैगा है, जो पत्नी का भाई उसके घर कुछ दिन पहले लेकर पहुंचा था। इसी बात से नाराज आरोपी पति ने पत्नी के साथ विवाद शुरू किया। चूंकि आरोपी राज मिस्त्री है इसलिए उसके घर में हथौड़ी मौजूद थी, जिससे उसने हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, थाने में सूचना आई कि चण्डीनगर निवासी पार्वती निषाद को उसके पति द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया है। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से पीड़िता को तत्काल अंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बेटे गेंदलाल निषाद से पूछताछ की।

बेटे ने बताया कि उसके पिता मनहरण निषाद राज मिस्त्री है। बारिश के कारण गुरूवार को उसके पिता और वो काम पर नहीं गए गए थे। दोपहर बाद खाना खाकर उसकी मां पार्वती घर में सो गयी थी। इसी बात से उसके पिताजी ने लडाई झगड़ा करना शुरू किया।

विवाद के दौरान उसके पिता बार-बार नशे में यह कह रहे थे कि तेरे भाई ने मेरे घर में बैगा को क्यों लाया था। विवाद बढ़ा और आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button