ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

रैली, जुलूस अभी भी बैन, शाम सात बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

रायपुर। अब राजधानी रायपुर के सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बाजार शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। शुक्रवार शाम को जिला प्रशासन ने इसके आदेश भी दे दिए। गौरतलब है कि अब तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बाजारों को शाम छह बजे तक ही खुल रहने की अनुमति थी। समय कम होने के कारण बाजार में भीड़ भी बढ़ने लगी थी। इसके चलते व्यापारिक संगठनों द्वारा व्यापार समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस आदेश के बाद अब शनिवार से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही शॉपिंग मॉल, सुपर बाजार, शोरूम, पार्क, जिम, क्लब आदि सभी शाम सात बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही होटल, रेस्टारेंट्स, क्लब आदि रात्रि 10 बजे तक खुल सकेंगे। होटलों व रेस्टारेंट के डाइनिंग हॉल व रूम में उनकी बैठक क्षमता के 50 फीसद से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई व्यापारिक संगठनों ने व्यापार की समय सीमा बढ़ाने के लिए कलेक्टर से मुलाकात भी की थी। चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि अब समय सीमा में बढ़ोतरी होने से व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए भी राहत वाली बात है। समय बढ़ने से अब बाजार में भीड़ भी थोड़ी बढ़ेगी।

इन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन के साथ ही रैली, जुलूस पर प्रतिबंध है। साथ ही सारे स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थियेटर, वॉटर पार्क, जंगल सफारी, भीड़-भाड़ वाले स्थल आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है।

कोरोना नियमों का पालन करना होगा

कोरोना की रफ्तार कम होने के कारण व्यापारियों को यह राहत दी गई है। कोरोना नियमों का उन्हें पूरी तरह से पालन करना होगा। लोगों को भी गाइडलाइन का पालन करना है। – सौरभ कुमार, कलेक्टर, रायपुर

Related Articles

Back to top button