ब्रेकिंग
Dantewada News: कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का अतिदुर्गम क्षेत्रों का दौरा; पहाड़ और नदी पार कर पहुंचे ... Kanker Education News: कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम; जर्जर स्कूल भवन के चलते बंगोघोड़ियां गांव क... Chhattisgarh News: मुंगेली के सरगांव स्थित प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना; झुलसे मजदूरों को किया गया र... Chhattisgarh Murder Case: दुर्ग में पत्थर और कटर से युवक को मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने कुएं में फ... Ludhiana ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17.98 लाख की चोरी; पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्... Ajnala BSF Operation: अजनाला में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद Punjab State Lottery Result: बठिंडा में टैक्सी चालक की खुली किस्मत; डियर समर बंपर लॉटरी में जीता 3 क... Amritsari Kulcha GI Tag: अमृतसरी कुलचा को मिलेगी वैश्विक पहचान; GI टैग दिलाने के लिए जिला प्रशासन की... Teachers Protest in Ludhiana: नॉन-एकेडमिक ड्यूटी के विरोध में उतरे शिक्षक; डीसी हिमांशु जैन ने दिया ... Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून से पहले मौसम मेहरबान; कई जिलों में बारिश, जानें 21 जून तक का...
देश

आतंकी साजिश मामला, 16 जगह पर NIA की छापेमारी

चेन्नईः तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की छापेमारी जारी है। ये छापेमारी ‘अंसारुल्ला’ आतंकवादी मॉड्यूल मामले की एनआईए की जांच के तहत की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये छापेमारी चेन्नई, मदुरै, तिरुनेलवेली और रामनाथपुरम जिलों में की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

इस छापेमारी से एक दिन पहले एनआईए की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को उन 16 लोगों को आठ दिन की हिरासत में लेने की अनुमति दी थी जो आतंकवादी संगठन ‘‘अंसारुल्ला’’ बनाने का कथित तौर पर प्रयास कर रहे थे। एनआईए ने कहा था कि एजेंसी को आरोपियों को हिरासत में लेने की इसलिए जरुरत है ताकि उन्हें जांच के दौरान उनके खिलाफ एकत्रित किए गए साक्ष्यों की पुष्टि के लिए विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा सके। एनआईए अदालत में अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपियों ने आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों को सहायता दी है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में ‘अंसारुल्ला’ नाम का आतंकवादी संगठन बनाने का कथित तौर पर प्रयास करने के लिए सऊदी अरब से भारत भेजे जाने के बाद 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दो को पिछले शनिवार को राज्य से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button