ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

CM नीतीश की घोषणा- बिहार में कल से 22 जून तक अनलॉ‍क- 2, अब शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें

पटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) लगातार घट रहा है। इसे देखते हुए राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) खत्‍म कर धीरे-धीरे अनलॉ‍क की प्रक्रिया (Process of Gradual Unlock) को अपनाया है। अनलॉक के पहले चरण (Unlock- 1) के बाद बुधवार से आरंभ दूसरे चरण की गाइडलाइन (Guideline of Unlock- 2) को तय करने के लिए आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे हुई। अनलॉ‍क की नई गाइडलाइन कुछ देर बाद जारी कर दी जाएगी। वैसे, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कुछ छूटों में ढ़ील देने की घोषणा कर दी है।

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर दी छूटों की जानकारी

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगले एक सप्ताह 22 जून तक तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय सायं पांच बजे तथा दुकानें एवं प्रतिष्ठान सायं छह बजे तक खुलीं रहेंगी। नाइट कर्फ्यू संध्या अब रात आठबजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

अनलॉ‍क में अभी किसी बड़ी छूट की उम्‍मीद नहीं

अनलॉ‍क- 2 की नई  गाइडलाइन अभी नहीं आई है, लेकिन इसमें किसी बड़ी छूट की उम्‍मीद नहीं है। पिछले एक महीने से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। अब राज्य में हर दिन पांच सौ से भी कम नए संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में होटल, रेस्तरां आदि सेक्टर कुछ राहत की उम्मीद कर रहे हैं, मगर इस दिशा में छूट की उम्मीद कम है। शिक्षण संस्थान (Educational Institutions) बंद रहेंगे। सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर भी रोक जारी रहने की उम्‍मीद है। माना जा रहा है कि धार्मिक स्थल व सिनेमाघर आदि भी बंद ही रहेंगे। हां, नए प्रावधानों के तहत दुकानें अब सायं छह बजे तक खुलेंगी और रात्रिकालीन कर्फ्यू (Night Curfew) में भी राहत दी गई है।

अनलॉ‍क- 2 की संभावित गाइडलाइन, एक नजर

  • दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुल रहीं हैं। अब उन्‍हें सायं छह बजे तक खोला जाएगा। उन्‍हें रोज खोलने की अनुमति भी दी जा सकती है।
  • होटल, रेस्तरां आदि सेक्टर में किसी नई छूट की उम्‍मीद नहीं है। वहां बैठकर खाना प्रतिबंधित रहेगा। हां, वे टेक-अवे सर्विस पहले की भांति देते रहेंगे।
  • सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। उम्‍मीद है कि धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे। सिनेमाघर आदि भी बंद ही रहने की उम्‍मीद है।
  • दिन में वाहनों का परिचालन जारी रह सकता है। सभी सरकारी और निजी गाड़ियां 50 फीसद क्षमता के साथ चलती रहेंगी।
  • शादी समारोह, अंतिम संस्कार व श्राद्ध में पाबंदियां जारी रहेंगी। हालांकि, उनमें शामिल होने वालों की संख्‍या बढ़ाई जा सकती है।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।
  • सरकारी व निजी कार्यालय 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खाेले जाएंगे।
  • नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। हां, इसकी टाइमिंग अब अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी।
  • शिक्षण संस्थान अभी बंद ही रहेंगे। किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।

जुलाई के आरंभ तक मिल सकती है बड़ी राहत

बताया जा रहा है कि अनुसार, अनलॉक में बड़ी राहत के लिए जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई का इंतजार करना होगा। शिक्षण संस्थानों के साथ सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों को अगले माह में ही कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि सरकार अनलॉक में धीरे-धीरे छूट देने कर नीति पर चल रही है। एक बार में बड़ी छूट देने से कोरोनावायरस के संक्रमण के वापस लौटने की आशंका है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।

Related Articles

Back to top button