ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

दिल्ली पहुंचे बंगाल के राज्यपाल, गृह मंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

कोलकाता। बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा और मौजूदा सियासी घटनाक्रम के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार की देर रात दिल्ली पहुंचे। राजभवन सूत्रों के अनुसार, उनका गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मुलाकात कर राज्यपाल उन्हें बंगाल में कानून व्यवस्था की ताजा स्थिति की जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की अगुआई में भाजपा के 50 विधायकों के प्रतिनिधिदल ने सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। उसके एक दिन बाद ही राज्यपाल का दिल्ली जाना इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि राज्यपाल का दिल्ली दौरा सुवेंदु अधिकारी के उनसे आकर मिलने के बाद अचानक से तय हुआ है

भाजपा प्रतिनिधिदल ने धनखड़ से मुलाकात कर बंगाल में चुनाव बाद जारी हिंसा, दलबदल विरोधी कानून समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की थी। इसके बाद राज्यपाल ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था-‘ बंगाल में लोकतंत्र आखिरी सांसें गिन रहा है। हम बंगाल को खून से सना हुआ नहीं देखना चाहते। इस धरती पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि जहां मन भय रहित है, वहां पर सिर ऊंचा रहता है। मैं जानता हूं कि यहां पर किसी का मन भयमुक्त नहीं है।’ धनखड़ ने आगे कहा था-‘मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आवश्यक कदम उठाएंगी और सरकार सकारात्मक रुख अपनाएगी। हम बंगाल में आग नहीं लगने दे सकते।’ बता दें कि राज्यपाल हिंसा को लेकर लगातार ममता सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। जुलाई, 2019 में बंगाल के राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से ही धनखड़ का ममता सरकार के साथ रिश्ते बेहद तल्ख हैं।।

Related Articles

Back to top button