ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज VivaTech आयोजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्टार्ट-अप से जुड़े पांचवें विवा टेक आयोजन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य भाषण देंगे। प्रधानमंत्री को विवा टेक, 2021 में मुख्य भाषण देने के लिए सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन के अन्य प्रमुख वक्ताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, एपल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ जैसे दिग्गज शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मंच के माध्यम से, तकनीक और स्टार्ट-अप की दुनिया में भारत की प्रगति के बारे में बताएंगे। विवा टेक यूरोप में सबसे बड़े डिजिटल और स्टार्ट-अप आयोजनों में एक है।

साल 2016 से हर साल पेरिस में विवा टेक का हो रहा आयोजन

इसका आयोजन संयुक्त रूप से प्रमुख विज्ञापन और मार्केटिंग ग्रुप पब्लिसिस और अग्रणी फ्रांसीसी मीडिया ग्रुप लेस इकोस द्वारा किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के हितधारकों को एक साथ लाता है। इसके का 5वां संस्करण 16 से 19 जून के बीच आयोजित होगा। साल 2016 से हर साल पेरिस में इसे आयोजित किया जाता है।

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में किया था वर्चुअल संवाद

इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में मरस्थलीकरण, सूखा व भूमिक्षरण विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय संवाद को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भूमि व पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए विश्व के सभी देशों को पूरी मानवता को सामूहिक तौर पर जिम्मेदारी उठानी होगी। भूमिक्षरण को विकासशील देशों के लिए खास तौर पर चुनौतीपूर्ण बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दूसरे विकासशील देशों को इस काम में मदद कर रहा है। अपने भाषषण के अंत में उन्होंने कहा कि अपने भावी पीढ़ी को एक स्वस्थ विश्व देना हम सभी का पावन कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button