ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो: वन मंत्री

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में पौधारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जून 2021 से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसमें राज्य के सभी नागरिक, निजी भूमि की उपलब्धता अनुसार व सभी ग्राम पंचायतों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार राजधानी के शंकर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कैंपा के तहत निर्माणाधीन कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

वन मंत्री अकबर ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में वृक्षारोपण को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। साथ ही पर्यावरण में सुधार लाकर जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करना है। इसमें निजी क्षेत्र, कृषकों, शासकीय विभागों और ग्राम पंचायतों को भूमि पर इमारती, गैर ईमारती प्रजातियों के वाणिज्यिक-औद्योगिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का इस पर अधिक जोर है।

इधर, 235 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदोन्नत

कृषि विभाग में पदस्थ 235 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत किए गए हैं। इसके साथ ही उनकी नवीन पदस्थापना का आदेश भी जारी कर दिया गया है। पदोन्नति विभागीय छानबीन की अनुशंसा के अनुसार वेतन मान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 रुपये लेवल-सात के पद पर की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button