ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

धमतरी। धमतरी शहर के अंबेडकर वार्ड स्थित राधिका नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़क, पेयजल जैसी सुविधाएं नहीं होने से वार्डवासी परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि आठ सालों से स्थिति जस की तस है। नगर निगम में टैक्स देने के बाद भी सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अंबेडकर वार्ड स्थित आमा तालाब गौरव पथ से अवस्थी गली के तीसरे गली में राधिका नगर स्थित है। इस नगर में 12 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां गौरव लोहाना और सोहन साहू के घर तक पक्की सड़क निर्मित है, लेकिन उसके आगे 12 मकान के परिवार, बच्चे और सभी सदस्यों का जीवन किसी झुग्गी बस्ती में रहने वालों से से कम नहीं है।

मोहल्ले के इस क्षेत्र में चलने के लिए सड़क नहीं है। निकासी के लिए नाली नहीं होने से बाथरूम व किचन का पानी सड़क में भर जाता है।

पीने के पानी के लिए नल -जल योजना का पता नहीं है। बिजली के पोल जरुर हैं, मगर गली में पूरी रात अंधेरी छाई रहती है। अंधेरे के कारण यहां चोरी होने की आशंका है। वार्ड के रहवासी ललेश्वरी साहू, रोहित शिंदे, लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने बताया कि राधिका नगर के 12 घरों में प्रत्येक घर के 14 बच्चों की आयु 10 साल से कम हैं। अभावों के चलते बच्चों का कीचड़ में खेलना मबूरी है।

हल्की बारिश में सभी के घर के सामने घुटने से ऊपर पानी भर जाता है। यहां बने मकान में चार घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हैं। सड़क और नाली के अभाव में यहां गंदगी पसरी रहती है। धमतरी शहर के इस मोहल्ले के सभी निवासियों कि यह समस्या आज की नहीं हैं बल्कि पिछले आठ साल से है। नगर पालिका के माध्यम से प्रत्येक शुल्क को निर्धारित समय पर जमा किया जाता है।

शुल्क देने की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी है, लेकिन सभी सुविधाओं से वंचित होना समझ से परे है। नरेंद्र पल्लन, सोहन साहू, गौरव लोहाना ने कहा कि तेज बारिश होने पर कई दिनों तक घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। साईकिल तो दूर पैदल चलना कठिन हो जाता है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि विकास के सब्जबाग दिखाते हैं, लेकिन चुनाव जीतते ही अपने वायदे भूल जाते हैं, यही कारण है कि यहां की स्थिति आठ साल बाद भी जस की तस है।

नगर निगम को प्राथमिकता के साथ वार्डवासियों की समस्या का निराकरण करना चाहिए, ताकि आम जनता को टैक्स देने के बाद भी सुविधा से वंचित न होना पड़े। चुनाव के समय यह दावा किया जाता सबसे पहले सड़क बनेगी लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई है।

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त मनीष मिश्रा का कहना है कि निगम के कर्मचारियों से वार्ड की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर वार्ड में सुविधा बहाल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button