ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

एंटीलिया-हिरेन हत्या मामला: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के घर NIA का छापा, टीम कर रही पूछताछ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक वाहन में विस्फोटक रखा हुए पाए जाने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले की जांच के संबंध में गुरुवार सुबह यहां उपनगर अंधेरी में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर छापा मारा। एक अधिकारी ने बताया कि NIA की टीम ने CRPF कर्मियों के साथ सुबह करीब छह बजे अंधेरी पश्चिम में जे बी नगर में स्थित शर्मा के आवास पर छापा मारा। तलाशी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक NIA की टीम मामले के संबंध में शर्मा से पूछताछ भी कर रही है।

शर्मा जिस इमारत में रहते हैं वहां तक जाने वाली सड़कों को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है। छापे की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी घटनास्थल पर अपने कर्मियों को तैनात किया है। इससे पहले NIA ने जांच के संबंध में दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में दो दिनों तक शर्मा से पूछताछ की थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले मामले में संलिप्तता को लेका पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, पूर्व पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिये नरेश गौड़ को गिरफ्तार किया था। उसने हाल ही में इस सिलसिले में संतोष शेलार और आनंद जाधव को गिरफ्तार किया था।

NIA ने कहा कि दोनों व्यक्ति कारोबारी मुकेश अंबानी के आवास के समीप उस एसयूवी को खड़ी करने की साजिश में कथित तौर पर शामिल थे जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास इस साल 25 फरवरी को एसयूवी खड़ी पाई गई थी। वाहन में विस्फोटक रखा था। इस गाड़ी के मालिक ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन पांच मार्च को मुंबई क्रीक में मृत पाए गए थे। पहले इन दोनों मामलों की जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी लेकिन बाद में इन्हें NIA को सौंप दिया ग

Related Articles

Back to top button