ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

दक्षिणी पेरू में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने के बाद गहरी खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत

लीमाः पेरू के अयाकुचो में शुक्रवार को एक अंतरप्रांतीय बस के पलट जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 03:00 बजे उस समय हुई, जब वारी पालोमिनो कंपनी की बस खनिकों और उनके परिवारों के एक समूह को लेकर अयाकुचो क्षेत्र से अरेक्विपा जा रही थी। इसी दौरान बस इंटरओशनिक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल, दमकलकर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button