ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

एर्नाकुलम-बिलासपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर और एर्नाकुलम के बीच स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक सोमवार को बिलासपुर एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 28 जून से और विपरीत दिशा में भी एर्नाकुलम से प्रत्येक बुधवार को एर्नाकुलम-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 30 जून से दी जा रही है। यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी।

वहीं, उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत पीलखानी एवं सानेहवाल रेलवे स्टेशनों के बीच सरहिंद रेलवे स्टेशन में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कारिडोर का काम किया जाएगा। यह काम 26 से 30 जून 2021 तक किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप नान-इंटरलाकिंग काम के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित

– 27 जून को अमृतसर जंक्शन के स्थान पर हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। अमृतसर-कोरबा स्पेशल गाड़ी अमृतसर एवं हजरत निजामुद्दीन के बीच रद रहेगी।

– 25 जून को कोरबा से चलने वाली कोरबा-अमृतसर जंक्शन स्पेशल हरत निजामुद्दीन में समाप्त होगी, यह गाड़ी हरत निजामुद्दीन एवं अमृतसर के बीच रद रहेगी।

-25 जून, 2021 को अमृतसर जंक्शन से चलने वाली अमृतसर जंक्शन कोरबा स्पेशल का सरहिंद स्टेशन पर स्टापेज नहीं रहेगा।

कामाख्या-कुर्ला स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

पूर्व रेलवे के मालदा टाउन रेल मंडल के तिलडंगा- बोनीडंगा सेक्शन में पावर ब्लाक लेकर मरम्मत का काम किया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यह काम 20 जून को 11.00 से 18.30 बजे तक जाएगा। इस कारण रेलवे प्रशासन कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रवाना करेगा, जिसमें कामाख्या-कुर्ला स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

Related Articles

Back to top button