ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

बंटवारा नहीं करने पर घर में लगा दी आग, जुर्म दर्ज

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के लगरा में बंटवारा नहीं करने पर युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। बड़े भाई ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के लगरा निवासी लक्ष्मण केंवट(39) मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पैतृक मकान का बंटवारा नहीं हुआ है। उनका छोटा भाई दुखीराम गांव में ही दूसरा मकान बनाकर रहता है। इसके कारण लक्ष्मण ने पैतृक मकान के एक कमरे में जलाऊ लकड़ियों को रखा है।

गुस्र्वार की रात नौ बजे दुखीराम घर आया। उसने अपने बड़े भाई से बंटवारा करने की बात कहते हुए लकड़ियों को हटाने के लिए कहा। इस पर लक्ष्मण ने सुबह हटा देने की बात कही। यह बात सुनकर दुखीराम ने जान से मारने की धमकी देते हुए बड़े भाई और उसकी पत्नी उत्तरा की पिटाई कर दी। इस पर पति-पत्नी मारपीट की शिकायत करने थाने आ गए। इसी बीच दुखीराम ने घर में रखी लकड़ियों में आग लगा दी। इससे घर के छप्पर में भी आग लग गई।

थाने से लौटे दंपती

मारपीट के बाद लक्ष्मण अपनी शिकायत लेकर पत्नी के साथ थाने गए थे। इस दौरान उसके भाई ने घर में रखी लकड़ियों में आग लगा दी। इससे घर के छप्पर में भी आग लग गई। आसपास के लोगों ने मकान में लगी आग को बुझाना शुरू कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी थाने गए लक्ष्मण को दी। इस पर लक्ष्मण बिना शिकायत किए ही थाने से लौट गए। मकान में लगी आग को बुझाने के बाद वे फिर से थाने गए। उन्होंने मारपीट के साथ ही घर में आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button