ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

मां से विवाद कर रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद इलाके में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सेंध का है। जहां भूपेंद्र जांगड़े की उसके छोटे भाई परमेश्वर जांगड़े ने लकड़ी के बत्ते से पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

इस घटना के बाद उनके पिता शिव जांगड़े ने पुलिस से यह बात छिपाई थी, परंतु शुक्रवार देर रात शिव जांगड़े ने ही पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित परमेश्वर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया की बड़े भाई भूपेंद्र द्वारा अपनी मां से विवाद कर झगड़ा-लड़ाई करने के दौरान छोटे भाई परमेश्वर ने लकड़ी के बत्ते से भूपेंद्र के सिर पर वार किया था, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। उसे इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपित के पिता शिव जांगड़े ने पुलिस को छत गिरने से भूपेंद्र के सिर पर चोट लगने की बात कही थी, लेकिन बाद में अपना बयान बदलते हुए शिव ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को दिन में न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपसी विवाद के कारण भाई की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Back to top button