ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

कबाड़ी ने साथियों के साथ मिलकर युवक की कर दी पिटाई

बिलासपुर। कबाड़ी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत युवक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के राजस्व कालोनी में रहने वाला नीरज शुक्ला न्यूज पोर्टल का संचालन करता है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि गुस्र्वार की रात 11 बजे वह अपने दोस्त विवेक लक्ष्मे को लिंगियाडीह छोड़कर सांइस कालेज की ओर जा रहा था।

अपोलो अस्पताल के पास मोबाइल पर कबाड़ी संतोष रजक का फोन आया। कबाड़ी ने उसे काम के सिलसिले में बात करने के लिए अपने आफिस में बुलाया। इस दौरान युवक ने उससे कारण पूछा तो धंधे में अड़चन लगाने की बात कहते हुए मिलकर बात करने को कहा। इस पर युवक चांटीडीह सब्जी बाजार के पास कबाड़ी के आफिस पहुंच गया। आफिस के पास राहुल त्रिपाठी और आरक्षक प्रशांत पांडेय मौजूद थे।

दोनों ने युवक को वहां पर रोका। राहुल त्रिपाठी और आरक्षक युवक से बात कर ही रहे थे। इस दौरान कबाड़ी संतोष रजक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने नीरज से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने संतोष रजक, राहुल त्रिपाठी व उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

आरक्षक को बचाने जुटी रही पुलिस

घटना के दौरान आरक्षक प्रशांत वहां पर मौजूद था। आरक्षक और कथित पत्रकार राहुल ने युवक को रोक रखा था। इसी बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने आरक्षक को बचाने के लिए एफआइआर में नाम ही शामिल नहीं किया। केवल कबाड़ी और कथित पत्रकार के नाम जुर्म दर्ज किया है।

पीड़ित के खिलाफ भी हैं कई शिकायतें

बताया जाता है कि पीड़ित नीरज शुक्ला के खिलाफ सरकंडा समेत अन्य थानों में शिकायतें हैं। युवक जुए के मामले में भी पकड़ा गया है। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। साथ ही युवक के खिलाफ मारपीट की भी शिकायतें हैं।

Related Articles

Back to top button