ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

निगम-मंडल की सूची लेकर पुनिया दिल्ली रवाना, इधर-भाजपा ने सीएम पर किया कटाक्ष

रायपुर। निगम-मंडलों में नियुक्ति की सूची तैयार हो गई है। यह सूची लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद जल्द ही सूची जारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सूची तीन श्रेणी में तैयार की गई है। इस वजह से बहुत बड़ी है।

पहली श्रेणी में अध्यक्षों के नाम हैं, इनकी संख्या अधिकतम 14 बताई गई है। दूसरी में उपाध्यक्षों के नाम हैं, इनकी संख्या 36 के आसपास है। वहीं, तीसरी श्रेणी सदस्यों की है। इनकी संख्या सौ से अधिक है। दावेदारों ने अपने-अपने जुगाड़ लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, वरिष्‍ठ पदाधिकारियों ने भी कइयों की पैरवी की है। अब देखना है कि किसको मौका मिल रहा है।

सीएम के संवाद पर नेता प्रतिपक्ष का कटाक्

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क इंटरनेट मीडिया पर आयोजित क्लब हाउस के संवाद पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कटाक्ष किया है। कौशिक ने कहा कि वक्त वादों को निभाने का है, तब आप बहानों के भरोसे हैं। जनता ने जब बस्तर में विकास की जिम्मेदारी दी है, तब आप कह रहे हैं कि नक्सली विकास करने नहीं दे रहे हैं।

विकास की पूर्ण जवाबदारी आपकी है। इस तरह से नक्सलियों का सहारा कब तक लेते रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि आदिवासी क्षेत्रों में लड़ाई जल, जंगल, जमीन की है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों को जमीन देना चाह रही है, लेकिन नक्सली नहीं चाहते कि किसी आदिवासी को शासकीय पट्टा मिले। समस्याओं को लेकर आदिवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बात की जा रही है।

Related Articles

Back to top button