ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
देश

देश में 81 दिन बाद कोरोना का सबसे कम आंकड़ा, बीते 24 घंटों में आए 58,419 मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार जारी है। देश में पिछले एक दिन में 81 दिन बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मौतों की संख्या में भी कमी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 58,419 नए मामले सामने आए हैं, जोकि 81 दिनों में अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में देशभर में को 1,576 मौतें दर्ज की गई हैं।

राहत की बात है कि 24 घंटे में मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 81 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 मार्च को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में कोरोना केस के साथ ही इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना से 87,619 मरीज ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 87 लाख 66 हजार 9 हो गई है। भारत की कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 96.27% हो गई है।

देश में कोरोना के सक्रिय केस भी घट रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 30,776 एक्टिव केस कम हुए हैं। इसको मिलाकर अब कुल 7 लाख 29 हजार 243 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना की एक्टिव दर अभी 2.44% है। देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक कुल 2 करोड़ 98 लाख 81 हजार 965 केस आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 3 लाख 86 हजार 713 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.29% है।

देशभर में टीकाकरण तेजी से जारी

देशभर में शनिवार 19 जून तक 27 करोड़ 66 लाख 93 हजार 572 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 38 लाख 10 हजार 554 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 39 करोड़ 10 लाख 19 हजार 83 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 18 लाख 11 हजार 446 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

Related Articles

Back to top button