ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ... पलवल के अलावलपुर में खूनी खेल: खेत के रास्ते में मिला किसान का शव, पास पड़ा मिला महिला का पहचान पत्र
देश

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने की आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात, एक घंटा बंद कमरे में हुई बातचीत

लखनऊः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनो नेताओं के बीच तकरीबन एक घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई। माना जाता है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के जरिए सभी दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास के तहत राजभर ने आप नेता से मुलाकात की और राज्य में भाजपा के खिलाफ जुगलबंदी की संभावनाओ को टटोला।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने फिलहाल बातचीत का ब्योरा देने से इंकार कर दिया और इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। गौरतलब है कि राजभर इससे पहले समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिल चुके है।

Related Articles

Back to top button