ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
देश

‘अकेले चुनाव लड़ने वालों को जनता चप्पल मारेगी’, उद्धव ठाकरे के इस बयान पर मचा घमासान

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की साझा महा विकास अघाड़ी की सरकार चल रही है। हालिया बयान से लग रहा है कि इस गठबंधन में गांठ पड़ चुकी है। ताजा बवाल मचा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ताजा बचान से। उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए एक कार्यक्रम में कहा कि महाराष्ट्र में आने समय में जो दल अकेले चुनाव लड़ेगा, जनता उसे चप्पल मारेगी। माना जा रहा है कि उद्धव ने यह बयान कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दिया, जिसके प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोल हाल के दिनों में कई बार कह चुके हैं कि महाराष्ट्र में कांग्रेस बीएमसी समेत सभी चुनाव अकेले लड़ेगी।

उद्धव के बयान पर बवाल मचा तो शिवसेना ने प्रतिक्रिया दी कि उद्धव के निशाने पर कांग्रेस नहीं, भाजपा थी। वहीं नाना पटोले का कहना है कि समय आने पर पता चल जाएगा कि जनता किस चप्पल मारेगी। कांग्रेस अपनी तैयारी में जुटी है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे का कहना है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी की सरकार चल रही है जो पांच साल पूरे करेगी।

Related Articles

Back to top button