ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

विकास के दावों पर पार्टियों की अपनी डफली-अपना राग, 15 वर्ष बनाम ढाई साल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा के बीच 15 वर्ष बनाम ढाई साल की जंग तेज हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में 15 वर्षों के शासनकाल में भाजपा ने कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे हैं कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ का विकास रुका रहा। सबसे गरीब राज्य बना रहा। अब हम पुनर्निर्माण कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं।

कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास में लगी है। वहीं भाजपा कह रही है कि ढाई साल में प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है। केवल भय और भ्रष्टाचार की राजनीति हो रही है। अब कांग्रेस सरकार के काम को लेकर मैदान में उतर रही है तो भाजपा जनता से मिले फीडबैक के आधार पर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है।

सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों के विकास कार्यों का फीडबैक लेना शुरू किया है। जनता से मिल रहे जवाब ने सरकार को गदगद किया है। आदिवासी अंचल में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वालों से सीएम ने खुद चर्चा की और योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया। अब कांग्रेस इन योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है।

कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिलाध्यक्ष और मीडिया विंग को प्रशिक्षण दिया है। इसमें सरकार की सफलता के साथ-साथ भाजपा के दुष्प्रचार से निपटने की ट्रेनिंग दी गई। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा-गरवा, घुरवा-बाड़ी को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यही नहीं, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की भर्ती से लेकर जरूरी संसाधन जुटाने का काम भी किया जा रहा है।

वादों की याद दिलाने सड़क पर भाजपा

भाजपा ने सरकार को वादा याद दिलाने के लिए पांच दिन का अभियान चलाया था। इसमें शराबबंदी से लेकर युवाओं को रोजगार का मुद्दा उठाया। अब रविवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों और कोर ग्रुप की बैठक है। इसमें आम आदमी से मिले फीडबैक के आधार पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश शनिवार को रायपुर पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।

वर्जन

कांग्रेस सरकार ने पिछले 15 साल से रुके विकास को गति दी है। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों के विकास के लिए काम किया, जबकि हमारी सरकार गरीब, आदिवासी और मध्यमवर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। कांग्रेस ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। कोरोना से बचाव का पूरी मुस्तैदी से सरकार ने उपाय किया है।

– मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, छत्तीसगढ़

सरकार में आम आदमी की जगह माफिया का विकास हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता जब गांव-गांव पहुंचे तो शराब माफिया, रेत माफिया, कोयला माफिया और अनाज माफिया के बारे में लोगों ने बताया। कार्यकर्ताओं ने 30 हजार से ज्यादा वीडियो तैयार किए हैं। युवा रोजगार मांग रहे हैं। लोगों को सुरक्षा नहीं मिल रही है। सरकार ने जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया जा रहा है।

– विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button