लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के कस्बा समराला में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि युवक पहले नशा करता था। इस कारण उसके दीमाग की हालत ठीक नहीं थी। घटना समराला के दुर्गा मंदिर रोड की। मरने वाले युवक के पिता बलजीत ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। घर पर सिर्फ उनकी पत्नी थी।छोटा बेटा भी खाना खाकर काम पर चला गया। इतने में उनका बड़ा बेटा मां से कहने लगा कि वह उसे 100 रुपए दे दे। मां ने पूछा के पैसों का क्या करना है तो उसने कहा कि जीब के नीचे रखने वाली गोली लेकर आनी है। उसने 100 रुपए उसे दे दिए और वह नहाने चले गई।कुछ देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो वह दंग रह गई। कमरे में उसने देखा कि बेटे ने फंदा लगाया हुआ था। मरने वाले की पहचान प्रिंस (27) के रूप में हुई है। शव लटकता देख तुरंत महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।घटना स्थल पर समराला पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और परिवार के बयानों पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Breaking
यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में छात्राओं की एंट्री पर लगाया बैन
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर बापू को किया याद
एसडीपीआई 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इंदौर के लिए नए पुलिस कमिश्नर की ढुंढाई शुरू
करेली में अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, महिला ने खुद पर डाला केरोसिन
बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिरी बस, 39 की दर्दनाक मौत, कई घायल
मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौध-रोपण किया
शिवाजी मार्केट की दुकानें शिफ्ट करना फिर अटका
राष्ट्रपति का अभिभाषण, चुनावी भाषण और सरकार का प्रोपेगेंडा था : शशि थरूर
शिक्षा, अनुसंधान केंद्र और उद्योगों में साझेदारी समय की आवश्यकता