ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

भारत-न्यूजीलैंड WTC फाइनल का आज 5वां दिन, मौसम का अपडेट

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज पांचवां दिन है। इंग्लैंड से साउथैम्पटन में खेले जा रहे इस मैच में पिछले चार में से दो दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया। मैच के पहले दिन का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया था जबकि सोमवार को चौथे दिन भी दोनों टीमें मैदान पर नहीं उतर पाई। आज मैच के पांचवें दिन मौसम अच्छा है और उम्मीद की जा रही है कि पूरे दिन का खेल हो पाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जा रहा आइसीसी का पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल अब ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जबकि मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया। सोमवार का खेल पूरी तरह से बर्बाद होने के बाद अब अगर मैच को रिजर्व डे में भी ले जाया गया फिर भी दो दिन का ही खेल हो पाएगा। दो दिन में मैच का नतीजा निकलना काफी मुश्किल लग रहा है ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त रूप से ट्रॉफी का विजेता घोषित किया जाएगा।

कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। शाम को बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसका मतलब है बारिश नहीं तो खराब रौशनी की वजह से खेल को रोका जा सकता है। सोमवार को दो सेशन का खेल बर्बाद होने के बाद अंपायरों ने दिन के खेल को रद करने का फैसला लिया।

4 दिन में 360 की जगह डाले जा सके बस 141.1 ओवर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार दिन (90 ओवर प्रतिदिन) के खेल में 360 ओवर का खेल होना था। मैच का पहला और चौथा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया जहां एक भी ओवर नहीं डाला जा सका। इस वक्त चार दिन के बाद सिर्फ 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है। ओवर भी भरपाई करने के लिए छठे दिन जिसे आइसीसी ने रिजर्व रखा है मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button