ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

सोनभद्र मामला : CM भूपेश का BJP पर पलटवार, हमने तो नहीं रोका था

रायपुर । सोनभद्र जाने से प्रियंका वाड्रा को रोकने के विवाद में अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कूद गए हैं। उन्होंने रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल घटना घटी थी, जिसमें भाजपा विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी, लेकिन हमने वहां जाने से किसी को नहीं रोका, बल्कि सुरक्षा भी मुहैया कराई। भाजपा के लोग भी गए। मैं खुद भी गया, लेकिन सोनभद्र में क्यों रोका जा रहा है?

उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने घटना के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताया था। बघेल ने कहा कि आज देश में हर घटना के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. यदि ये लोग गद्दी नहीं संभाल पा रहे हैं, कुछ कर नहीं पा रहे हैं, तो ऐसे में पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, इन्हें पद पर नहीं बने रहना चाहिए। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिर्जापुर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना आज का सारा कार्यक्रम रद कर दिया है और बनारस होकर मिर्जापुर जाएंगे। उनके साथ उनके मीडिया व राजनीतिक सलाहकार समेत कुछ और लोग जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के गांव उभ्भा में जमीन कब्जा करने गए प्रधान सहित 300 लोगों ने वहां काबिज ग्रामीणों पर हमला कर दिया था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 घायल हुए थे। इसी हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए प्रियंका शुक्रवार को वाराणसी पहुंची और अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद सोनभद्र रवाना हुई लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। प्रियंका अभी चुनार किले में मौजूद हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वो पीड़ितों से बिना मिले नहीं लौटेंगी।

इस बीच खबर है कि पीड़ित परिवार के लोग प्रियंका से मिलने के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान खींचतान की स्थिति बनी है। प्रियंका का आरोप है कि जो लोग मिलने आए हैं उनमें से बाकि लोगों को गेट पर रोक दिया गया है और सिर्फ दो लोगों को आने दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button