ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

छत्तीसगढ़ के हर घर तक नल से पहुंचेगा जल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम में एक साथ 16 जिलों में नल जल योजना का भूमिपजन किया। इसके तहत 238 करोड़ की लागत वाली 658 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। इन योजनाओं के माध्यम से 65 हजार 396 घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी 45 लाख 48 हजार ग्रामीण परिवारों को वर्ष 2023 के अंत तक उनके घरों में मुफ्त नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य इस लक्ष्य को हर हाल में निर्धारित समयावधि में पूरा करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक पांच लाख 66 हजार घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। हमने इस साल राज्य बजट में घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए 850 करोड़ का प्रविधान किया है। इस साल 22 लाख से अधिक परिवारों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का काम पूरा कर लिया जाएगा।

14 दिन में 1337 योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने बताया कि आठ से 21 जून तक विभिन्न जिलों में लोकार्पण और शिलान्यास के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के तहत 425 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 1373 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनके माध्यम से एक लाख 46 हजार 739 घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। अब तक पूरे राज्य में जल जीवन मिशन के तहत 663 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 2031 योजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है। जिनके माध्यम से 2.12 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन से शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button