ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

ट्रेन से गिरकर आरक्षक घायल, तोरवा पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बिलासपुर। केस डायरी लेकर आ रहा आरक्षक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने चेन पुलिंग कर उसे वापस ट्रेन में चढ़ा लिया। इसके बाद आरक्षक बिलासपुर स्टेशन पहुंचा। यहां तोरवा पुलिस ने घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, केस डायरी को हाई कोर्ट भेजा है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि दल्ली राजहरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुधाकर भारद्वाज मंगलवार को केस डायरी लेकर हाई कोर्ट आ रहे थे। दुर्ग के पास वे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गए। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इसके बाद घायल आरक्षक को वापस ट्रेन में चढ़ा लिया। ट्रेन में यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

वे किसी तरह बिलासपुर तक पहुंचे। इसके बाद उनके कहने पर आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन के बाहर तोरवा पुलिस चौकी तक पहुंचाया। यहां पर घायल आरक्षक ने घटना की जानकारी दी। साथ ही डायरी के संबंध में बताया। इस पर तोरवा थाना प्रभारी ने घायल आरक्षक को उपचार के लिए सिम्स भेज दिया। वहीं, तोरवा थाने के स्टाफ के माध्यम से केस डायरी हाई कोर्ट भिजवाया।

मामूली चोट समझकर यात्रा रखी जारी

घायल जवान को यात्रियों ने ट्रेन में चढ़ा लिया। इस बीच उसने मामूली चोट समझकर अपनी यात्रा जारी रखी। बिलासपुर से पहले ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्टेशन में उतरकर वह सीधे पुलिस चौकी पहुंचा। उसने घटना की जानकारी देकर अस्पताल जाने की बात कही। इस पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने उसे सिम्स भेज दिया। उन्होंने घटना की जानकारी दल्ली राजहरा थाने भेज दिया है। साथ ही उसके स्वजन को इसकी जानकारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button