ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीन बार आया भूकंप, असम में महसूस हुए झटके

ईटानगराः अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे एक दिन पहले ही राज्य में कुछ ही मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक तीन बार भूकंप आया। मौसम विभाग ने बताया कि यह भूकंप सुबह चार बजकर 24 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी कामेंग जिले में था।

पुलिस ने कहा कि कुछ सेकेंड के लिए महसूस हुए इस भूकंप के चलते अब तक संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। अरुणाचल प्रदेश में शुव्रवार को 5.6, 3.8 और 4.9 तीव्रता के तीन भूकंप आए और इसके झटके ईटानगर, गुवाहाटी और असम के अन्य हिस्सों तथा नगालैंड के दीमापुर में महसूस किए गए। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक दो भूकंपों का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में था जबकि तीसरे का केंद्र कुरुंग कुमे जिले में था। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार पूर्वोत्तर के इस क्षेत्र में भूकंप की आशंका ज्यादा रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button