ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
मध्यप्रदेश

सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला…

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में गंज क्षेत्र में रहने वाली प्रिया अहिरवार की शादी विदिशा जिले के ग्राम ग्यारसपुर के घनश्याम के साथ तय हुई थी। दोनों ही पक्षों ने शादी की धूमधाम से तैयारी की थीं। लड़के वाले तय समय पर बारात लेकर ग्यारसपुर से सीहोर आ गए। तय समय पर बारात दुल्हन के घर भी पहुँच गई। दूल्हे ने टीके में 21 हजार और देहज में बाइक रखी देखी तो उसको अचानक गुस्सा आ गया।  दुल्हन के पिता से टीके में 5 लाख और बाइक के स्थान पर चार पहिया वाहन की दूल्हे ने मांग रख दी। दूल्हे की मांग के समर्थन में दूल्हे के पिता और भाई भी आ गए।

अचानक इस प्रकार की मांग सुनकर दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। रिश्तेदार वर पक्ष को समझाने लगे। इसके बाद इस बात की खबर दुल्हन तक भी पहुंच गई। तो दुल्हन प्रिया ने कठोर निर्णय लेते हुए शादी से ही इनकार कर देहज लोभियों को करारा जवाब दिया।

जैसे ही दुल्हन ने शादी करने से मना किया उसके बाद वर पक्ष बोखला गया और मारपीट शरू कर मंडप व टेंट सामग्री को नुकसान पहुचना शरू कर दिया। अब इस मामले को लेकर दुल्हन ने कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के भाई व एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है व मामले की जांच शरू कर दी है। सीहोर जिले में दुल्हन के साहसिक कदम का  समाजसेवियों सहित अन्य लोगों द्वारा प्रसंशा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button