ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

महंगाई पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की वजह से

जगदलपुर। बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ते दाम पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा है कि यह सब केंद्र में बैठी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की वजह से है। राज्य सरकार चाहे तो पेट्रोल व डीजल में कर की कटौती कर जनता को राहत दे सकती है।जब 2013 के पहले ही नीतियां बन चुकी थी तब भाजपा ने महंगाई को मुद्दा बनाकर जनता से वोट क्यों मांगे थे, जनता के हित में सरकार चाहे तो नीति में परिवर्तन नहीं कर सकती क्या सवाल पर उन्होंने कहा कि नीति बनाने का अधिकार केंद्रीय नेतृत्व का है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के हित के लिए ही नीतियां बनती है। 25 जून 1975 देश में लगे आपातकाल के पहले और बाद की परिस्थिति को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने यह पत्रवार्ता आयोजित की गई थी। आरोप लगाया गया कि कांग्रेस देश में लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जगदलपुर में भाजपा कार्यालय में आकर की गई कार्रवाई इसी का हिस्सा है। भाजपा ने एसपी को एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है और देश की न्यायपालिका पर भरोसा है।

यह सवाल कवासी लखमा से पूछें

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता से जब यह पूछा गया कि बस्तर में आदिवासी पांचवी अनुसूची के तहत ग्रामसभा की अनुमति के बगैर सुरक्षाबलों के कैंप खोलने का विरोध कर रहे हैं। इस बारे में भाजपा का रूख क्या है। कैंप खुलने चाहिए या नहीं खुलना चाहिए तो केदार कश्यप ने कहा कि यह सवाल बस्तर के मंत्री कवासी लखमा से पूछें। उन्होंने कहा कि कहां कैंप खोलना है, नहीं खोलना है यह राज्य सरकार तय करती है। केंद्र सरकार मदद देती है। पत्रवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसिंग मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, योगेंद्र पांडेय, विद्याशरण तिवारी, दिप्ती पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, संजय पांडे, सुरेश गुप्ता, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, कमलचंद भंजदेव, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button