ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

राष्ट्रीय एसटी आयोग ने सीएस व सुकमा कलेक्टर को किया दिल्ली तलब

रायपुर। आंध्र प्रदेश में बन रहे पोलावरम बांध की वजह से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का कुछ हिस्सा डुबान क्षेत्र में आ रहा है। इसकी वजह से आदिवासियों को विस्थापित होना पड़ेगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग इसे लेकर चिंतित है। यह सूचना पहुंचने के बाद आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिल्ली तलब किया है। दोनों अफसरों को 29 जून को व्यक्तिगत तौर पर आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।

बता दें कि पोलावरम बांध आंध्र प्रदेश की इंदिरा सागर अंतरराज्यीय परियोजना का हिस्सा है। इस बांध के बनने से सुकमा जिले के कोंटा सहित नौ गांव डुबान क्षेत्र में आ जाएंगे। बांध के डुबान क्षेत्र में आ रहे हिस्से की कुल आबादी 18 हजार 510 है। इस संबंध में समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने समन भेजा है। अफसरों को बांध से जुड़े तमाम दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि एक तरफ आंध्रप्रदेश ने डुबान क्षेत्रों का सर्वे शुरू कर दिया है, आपात स्थिति में अपने नागरिकों की व्यवस्था करने में जुट गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार पोलावरम प्रभावितों को कोई मदद नहीं दे रही है। राज्य सरकार तो पिछले साल आए बाढ़ के प्रभावितों को भी सही ढंग से मुआवजा नहीं दे पाई है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने डुबान में आने वाली प्रति एकड़ भूमि का 20 लाख मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button