ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
देश

सड़क पर मवेशी, सांसत में राहगीरों की जान

रायपुर। बारिश शुरू होते ही अब राजधानी की सड़कों पर बड़ी संख्या में मवेशी दिखाई दे रहे हैं। चौक-चौराहे और मेन रोड पर मवेशियों के बैठे होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर में कई बार मवेशियों के कारण यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

इधर राज्य सरकार ने मवेशियों को दुर्घटना और फसलों को बचाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में कुल छह गोठान बनाए हैं, लेकिन निगम की लापरवाही के कारण कई गोठान खाली हैं। बता दें कि बारिश शुरू होते ही मच्छर व मक्खियों का प्रकोप बढ़ने लगता है। मक्खियों व मच्छरों से मवेशी ज्यादा परेशान होते हैं और सड़क पर आ जाते हैं, जहां हादसे की वजह बनते हैं।

शहर के प्रमुख मार्गों पर मवेशियों का जमावड़ा

टाटीबंध से तेलीबांधा जीई रोड में जगह-जगह मवेशी।

फाफाडीह-बिलासपुर मार्ग

व्यस्ततम मार्ग मालवीय रोड

अवंति बाईचौक से शंकर नगर चौक

कबीर चौक से कटोरा तालाब मार्ग

मोवा से विधानसभा रोड

रिंग रोड वन

तेलीबांधा से मंदिर हसौद

रायपुरा से लाखेनगर चौक

पुरानी बस्ती से कंकाली पारा मार्ग

मुख्य सड़कों के अलावा गली-मुहल्लों में भी

शहर के मुख्य मार्गों के अलावा गली-मुहल्लों में भी मवेशियों का कब्जा रहता है। मवेशी पूरी तरह सड़क को जाम कर देते हैं। वहां से पैदल निकलना भी खतरा से खाली नहीं होता। कई बार मवेशी आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

राज्य सरकार का जुलाई से रोका-छेका अभियान

प्रदेश सरकार पिछले साल की तरह इस साल भी सड़क पर बैठने वाले मवेशियों के लिए रोका-छेका अभियान एक जुलाई से शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत बारिश के मौसम में सड़क पर बैठने वाले मवेशियों को पकड़कर गोठान में रखा जाएगा।

बिरगांव में भी मवेशियों का जमावड़ा

राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र बिरगांव में बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण लगातार यहां भारी वाहनों का दबाव बना रहता है, जिसके चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है

वर्जन…

‘जो सड़क पर मवेशी हैं, उन्हें पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा गया है।’

-लोकेश्वर साहू, अपर आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

Related Articles

Back to top button