ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
देश

जोनल कार्यालय में हिंदी कार्यशाला, बताई गई मासिक प्रगति रिपोर्ट बनाने की विधि

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय में वर्चुअल हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य राजभाषा अधिकारी व इंजीनियर अमिताव चौधरी की के अनुमोदन से आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न् विभागों के राजभाषा नोडल अधिकारी व कर्मचारी जुड़े। इस दौरान मौसिक प्रगति रिपोर्ट बनाने व प्रस्तुतीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कोरोना संक्रमण की वजह से करीब 15 महीने से रेलवे के संगोष्ठी, बैठक समेत सारे महत्वपूर्ण आयोजन वर्चुअल ही हो रहे हैं। हिंदी कार्यशाला में इसमें शामिल है। मंडल, स्टेशन स्तर के अलावा जोनल स्तर पर भी आयोजन का प्रावधान है। इसी के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में यह संपन्न् हुआ।

कार्यशाला में विभिन्न् विभागों में राजभाषा हिंदी के उत्तारोत्तार प्रयोग से संबंधित मासिक प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताया गया। सभी मदों पर मदवार चर्चा प्रजेंटेशन के माध्यम से वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने की। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिपोर्ट के लिए अपेक्षित 12 मदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा पिछले कुछ महीने में दी गई रिपोर्ट को आधार बनाकर यह कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राजेश सिंह, डीसी मंडल, पार्थो आचार्य, आलोक जेना, भास्कर गुहा, एस एनोम होरो, सुनीता कुमारी, सूरज गुप्ता, टी श्रीनिवास राव, ए श्रीनिवास राव, हरी महादेवन, के अरूणा, महेंद्र सोनकुसले, नागेश कुमार राय, नारायण धकाते, प्रवीण कुमार, प्रवीण सलूजा, प्रियंका साहू, राजेश सिंह, नरेद्र कुमार, रीना सिंह, टिंकू कुमार, जितेंद्र हंसदा, दुर्गेश कर्माकार, विमल विश्वाकर्मा, अरिंदम राय एवं एम पदमावती शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन में वरिष्ठ अनुवादक पीके गवेल, पीएल जाटवर एवं सावन सिंह कंवर ने किया।

Related Articles

Back to top button