ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

सात फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने लगाए पौधे, कहा यही जीवन का आधार

भिलाई। कोरोना ने भले ही सिस्टम को तहस नहस कर दिया हो, पर प्रकृति से लगाव व जुड़ाव की सीख दे गया। अब लोग पौधे लगाने, पेड़ बचाने की कसमें खा रहे हैं। शुक्रवार को एक और मिसाल पेश हुआ, जब दूल्हा व दुल्हन ने साथ फेरे लेने के बाद मैत्रीकुंज में पौधे लगाए। लोगों से कहा कि यही अब जीवन का आधार है।

जी हां दुल्हा पुरेंद्र साहू व दुल्हन जागृति साहू दोनों खासे पढ़े लिखे हैं। जाब करते हैं। शुक्रवार को दोनों का विवाह सम्पन्ना हुआ। विवाह के बाद दोनों ने समाजसेविका रमा साहू की प्रेरणा से शादी को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाने की इच्छा जाहिर की।

रमा साहू ने फौरन करंज का पौधा उपलब्ध करा दिया। जगह मैत्रीकुंज का मंगल भवन के सामने स्थित वालीवाल ग्राउंड तय किया गया। दुल्हा व दुल्हन को पौधा लगाते देखने के लिए बड़ी संख्या में मैत्रीकुंज के लोग जुट गए। जिसमें मुख्य रूप से रमा साहू, विश्वम्भर साहू, भुखन, अनिल साहू, दीपमाला,कुमारी, जीवन, दुष्यंत कुमार ,नेमबाई, विवेक, मेहुल,रोहन, उर्मिला टेमरे, अन्नापूर्णा, कुसुम, नुशरत बानो, ज्योति, संध्या वर्मा , जितेंद्र साहू , सुमित्रा, उषा, विनय राणा, निधि सिन्हा, मंसूर आलम, शिला साहू आदि उपस्थित थे।

नवदंपत्ति ने इस पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए वालीवाल मैदान के चारों तरफ पौधे रोपे। पौधारोपण के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समाजसेविका रमा साहू ने बताया कि उनके परिवार द्वारा हर सप्ताह पौधरोपण किया जाता है। शुक्रवार को विवाह समारोह था। विवाह के बाद दुल्हा दुल्हन ने पौधा लगाने की इच्छा जाहिर की। यह सबके लिए मिसाल है, प्रेरणादायी है।

Related Articles

Back to top button