ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

बीते 24 घंटों में आए 45,951 संक्रमण के मामले, एक्टिव केस भी हुए कम और बढ़ा रिकवरी रेट

नई दिल्ली। भारत में अब हर दिन मिल रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आती जा रही है। देश भर में 24 घंटों के दौरान 50 हजार से कम नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही देश में रिकवरी रेट में भी सुधार दिख रहा है। अभी देश में सक्रिय मामलों में कमी आई है जिसके बाद वर्तमान में 5,37,064 केस हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रिकवरी रेट 96.92 फीसद बताई गई है जो राहत की खबर है। मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.77 फीसद हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 फीसद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अनुसार, बीते 24 घंटों में COVID-19 के 45,951 नए मामले आए और 817 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,03,62,848 हो गया है और मृतकों की संख्या 3,98,454 हो गई है। वहीं 24 घंटों के भीतर कोरोना को मात देने वालों की संख्या 60,729 है। उल्लेखनीय है कि अब तक देश में 2,94,27,330 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,51,983 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 33,28,54,527 हो गया है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 41,01,00,044 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें से 19,60,757 सैंपल की टेस्टिंग केवल मंगलवार को की गई।

पूरी दुनिया की बात करें तो जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के अनुसार, बुधवार सुबह तक रिकॉर्ड किए गए कोरोना संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 181,750,422 है और मृतकों की कुल संख्या 3,936,463 हो चुकी है। 2019 के अंत में चीन के वुहान से शुरु हुए इस महामारी के संक्रमण का सबसे बुरा असर अमेरिका पर हुआ है। यहां अब तक 33,651,870 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 604,457 संक्रमितों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button