ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

पुलवामा मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, इलाके में 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।  इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

सुरक्षा बल ने भी गोलिबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं।  शुरुआती गोलाबारी में घायल हुए सेना के एक जवान दम तोड़ दिया है, उसका, श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में इलाज चल रहा था।

याद हो कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले  सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे। आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने संयुक्त रूप से कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button