ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

केंद्रीय मंत्रियों की टीम जल्द ही हर हफ्ते जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगी: जितेंद्र सिंह

श्रीनगरः प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू -कश्मीर में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम जल्द ही हर सप्ताह प्रदेश का दौरा करेगी। सिंह ने गुरुवार को श्रीनगर में एसके इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दो-दो मंत्री हर हफ्ते कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जनवरी में एक प्रयोग किया था, जब लगभग 35 केंद्रीय मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। मंत्रियों को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली जिसने केंद्र को विभिन्न निर्णय लेने में सक्षम बनाया … यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों के लिए भी बहुत अच्छा अवसर था।” उन्होंने कहा कि हर हफ्ते चार केंद्रीय मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर भेजने का फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुझाव के बाद लिया गया है।

उपराज्यपाल ने सुझाव दिया कि एक बार में 35 मंत्रियों को भेजने की बजाय, हर हफ्ते छोटे समूहों में मंत्रियों को भेजना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इससे अपेक्षाकृत अधिक लोगों के साथ बातचीत करने का अवसर मिल सकेगा इसलिए, दो-दो मंत्रियों को कश्मीर और जम्मू भेजा जायेगा। सरकार पहले ही मुख्य सचिव के साथ इस पर काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button